Krishnayan, Madhuban, 4351

Krishnayan, Madhuban, 4351

Hindustani, Sitar, Reed Organ, Tabla,Slow

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] मधुबन माया आज नियारी, विपिन में आए विपिनविहारी. मधुबन माया आज नियारी, विपिन में आए विपिनविहारी. 1 आज है वन की शोभा सुंदर, खिला विपिन में सुमन समुंदर. भूमि पर मृदु हरी हरियाली, भ्रमर तितलियाँ डारी-डारी. मधुबन माया आज नियारी, विपिन में आए विपिनविहारी. 2 रंग-रंग के फूल गुलाबी, लाल बैंगनी पीत गुलाली. महक गुलों की वन में बिखरी, स्वर्ग हूबहू शोभा निखरी. मधुबन माया आज नियारी, विपिन में आए विपिनविहारी. 3 आज विपिन में खग रव न्यारा, गुंजर हरि के नाम का प्यारा. साथ बजावे मधुर बांसुरी, मुरली मनोहर, हरि मुरारी. मधुबन माया आज नियारी, विपिन में आए विपिनविहारी.