Ramayan, Sita’s Lamentation-1, Hindi 4621
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
हरि बचाओ मुझे यहाँ से, तुरन्त आके मुझे छुड़ाओ.
हरि बचाओ मुझे यहाँ से, तुरन्त आके मुझे छुड़ाओ.
1
पतिव्रता पर बुरी नजरिया, प्रभु तुम्हें कछु नहीं खबरिया.
ओ सर्वज्ञानी, ओ सर्वगामी, लाँघ समुंदर लीला दिखाओ.
हरि बचाओ मुझे यहाँ से, तुरन्त आके मुझे छुड़ाओ.
2
यहाँ न कोई किसी को लज्जा, न साधवी का कोई लिहज्जा.
बुरे इरादे हैं साफ इनके, प्रभु जी! आके इन्हें जगाओ.
हरि बचाओ मुझे यहाँ से, तुरन्त आके मुझे छुड़ाओ.
3
न जाने किस ओर, मैं कहाँ हूँ, जहाँ न सज्जन कोई, वहाँ हूँ.
प्रभो! सागरिया लाँघे आओ, इन्हें समुंदर तले डुबाओ.
हरि बचाओ मुझे यहाँ से, तुरन्त आके मुझे छुड़ाओ.