Ramayan, Yogvasistha, Hindi 4751

Ramayan, Yogvasistha, Hindi 4751

Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

कहा योगवासिष्ठ में, ब्रह्मज्ञान उपदेश. प्रश्नोत्तर गुरु ने दिये, राघव के निःशेष. [Intro] 1 वसिष्ठ से राघव ने पूछा, ब्रह्म शब्द का, अर्थ समूचा. आत्म ब्रह्म का, अनहद नाता, पुरुष प्राणदा, प्रकृति माता. गुरुवर, राम को ज्ञान बतायो. गुरुवर, राम को ज्ञान बतायो. 2 विश्व अनादि, अनंत सारा, विश्व किसी ने, नहीं बनाया. चक्र ये भौतिक, परिवर्तन का, जल सागर पर, जलतरंग सा. गुरुवर, राम को राह बतायो. गुरुवर, राम को ज्ञान बतायो. 3 अस्थि युक्त ये, रक्त माँस का, देह बना है, पँच भूत कां पुरुष प्रकृति, मेल से हुआ, खेल यहाँ का, भव का पसारा. गुरुवर, राम को शास्त्र बतायो. गुरुवर, राम को ज्ञान बतायो. 4 ब्रह्म शून्य है, आत्म शून्य है, शून्य से निकला, सो भी शून्य है. ब्रह्म सत्य है, सत्य पूर्ण है, पूर्ण से निकला, सो भी पूर्ण है. गुरुवर, राम को गणित बतायो. गुरुवर, राम को ज्ञान बतायो.