Ramayan, Rama knows, 4421
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
सुख आना है या दुख आना, राम की बातें राम ही जाना.
तिलक लगे कल, या बनबासा, राम ही जाने राम की भासा.
राम ही जाने राम की भासा.
1
शीश मुकुट कंचन मणिवर का, पीत पीतांबर शुभ कटि पर था.
कानन कुंडल मन को भाते, हार गले के नयन लुभाते.
मुंदरी मंगल रघुनंदन की, पग में खड़ाऊँ कठ चंदन की.
राजपुत्र सजा था सुंदर, देख प्रफुल्लित हुआ सुमंत्र.
हो अभिषेका या बनबासा, राम का निर्णय राम के पासा.
राम ही जाने राम की भासा.
2
सिया सजी थी राजकुमारी, केश वेश सुशोभित भारी.
सचिव संदेसा लाया माँ से, बोला सुस्मित राम, रमा से.
साथ सचिव के मैं जाता हूँ, आशिष माँ का ले आता हूँ.
द्वार तक चली पति के संगा, आओ जल्दी कही धर अंगा.
सिया खड़ी है धर मन आसा, राम ही देवे उसे दिलासा.
राम ही जाने राम की भासा.
3
जन जनपद के ऋषि-मुनि सारे, राजा अतिथि आन पधारे.
समारोह की हुई तयारी, मंडप में जन हर्षित भारी.
माता हठ पर अड़ी पड़ी है, विकट समस्या करी खड़ी है.
पिता धरा पर चित पड़े हैं, राम सामने चकित खड़े हैं.
लिखा जा रहा है इतिहासा, राम न जाने कोई निरासा.
राम ही जाने राम की भासा.