Ramayan, Two Oceans-1, 4701
Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
दो सागर आमने सामने. एक समुंदर, एक रघुनंदन.
करिए हम दोनों को वंदन.
1
एक नीर की भरी है गागर, एक दया का करुणा सागर.
दोनों गहरे चित्त लुभाने. दो सागर आमने सामने.
एक समुंदर, एक रघुनंदन. करिए हम दोनों को वंदन.
2
एक रत्न का भरा भँडारा, एक गुणों का स्रोत अपारा.
दोनों अचल प्रतिष्ठित जाने. दो सागर आमने सामने.
एक समुंदर, एक रघुनंदन. करिए हम दोनों को वंदन.
3
एक सरोत्तम, एक नरोत्तम, एक पयोधि, एक धी निधि.
दोनों अथाह सुंदर माने. दो सागर आमने सामने.
एक समुंदर, एक रघुनंदन. करिए हम दोनों को वंदन.