Ramayan, Ram Rajya-1, 4401
Hindustani, Sitar, Reed Organ, Tabla,Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
रामराज्य का नाम ही, जग में स्वर्ग का धाम.

1
जहाँ न कोई दोष रोष हो, जन-गण मन संतोष कोश हो.
हिरदय की सुख संपद् राम.
रामराज्य का नाम ही, जग में स्वर्ग का धाम.
2
श्रम आश्रम का सदा भोग हो, वैर भाव का नहीं रोग हो.
भाई हो संपूरण ग्राम.
रामराज्य का नाम ही, जग में स्वर्ग का धाम.
3
जग में नारी सजे शेरनी, युवती बाला लगे मोरनी.
घर आंगन में मंगल काम.