Prayer, Ganga Maiya, Hindi 5411
Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
गंगा माई तू मंगल है माता, तेरा अंचल है सुंदर सुहाना.
तेरी मौजों में है गुनगुनाता, मैया! संगीत सरगम तराना.

1
निकली शंकर की काली जटा से, तुझको भगिरथ ने लाया धरा पे.
तुझको जन्हू की कन्या है माना, तेरा इतिहास पावन पुराना.
गंगा माई तू मंगल है माता, तेरा अंचल है सुंदर सुहाना.
2
तेरे जल में हिमालय की माया, तुझमें जमुना का पानी समाया.
शरयु को भी गले से लगाया, तूने उनको भी दीनी गरिमा.
गंगा माई तू मंगल है माता, तेरा अंचल है सुंदर सुहाना.
3
तेरा तीरथ है लीला जगाता, सारे पापों से मुक्ति दिलाता.
सारी नदियों में तू भागवाना, इसी कारण तू सबकी बड़ी मां.
गंगा माई तू मंगल है माता, तेरा अंचल है सुंदर सुहाना.
तेरी मौजों में है गुनगुनाता, मैया! संगीत सरगम तराना.
गंगा माई तू मंगल है माता