Ramayan, Rama going to Exile, 4411
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
1
पापी कैकई ममता खोई, कुल-कलहों से नहीं घबराई.
रामलला से गादी छीनी, छल से भरत के नाम कराई.
किसी की न दाल गले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
2
वचन पिता का पूर्ण कराने, वल्कल धर निकला रघुराई.
पीछे पीछे लछमन भाई, संग सिया बनवास धराई.
दिन सुख के हैं ढले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
3
अवध पुरी के दुखी नर-नारी, असुवन से सब देत विदाई.
दसरथ ने गम से दम त्यागे, माता सुमित्रा बिरहाई.
हिय सबका ही जले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
4
सबके दिल के टुकड़े टुकड़े, कैकई मन में थी हरषाई.
भरत राम का सच्चा भाई, गादी अवध की जिन ठुकराई.
फल छल के न फले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.
5
वाह रे राम और लछमन भाई, धन्य-धन्य तू, सीतामाई!
जाओ तुमको राखे राई, ब्रह्म विष्णु शंकर नभ से,
आशिष देत तले.
वन को राम चले, सत् नाम चले, तज कर धाम चले.