Savan, Savan Arrival, Hindi 5391
Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
लाल पीले फूल खिले, पंछी सुंदर चहक रहे.
कलरव सुन कर नन्हे मुन्ने, भागे-भागे आते हैं.
सावन की ऋतु आते ही, नई उमंगें लाता है.
1
मंगल मौसम फूलों का, मंजुल झूला झूलों का,
मंद गुलाबी शीतल सावन, तन में सिहरन भरता है.
सावन की ऋतु आते ही, नई उमंगें लाता है.
2
रंग बसंती छाया है, बाग में ईश्वर आया है.
हरा हरा सा बिछा गलीचा, उसका स्वागत करता है.
सावन की ऋतु आते ही, नई उमंगें लाता है.
3
मोर पपीहा नाचे रे, कोयल कूहू बोले है.
हरा हरा सा शावक तोता, मिट्ठू मीया कहता है.
सावन की ऋतु आते ही, नई उमंगें लाता है.