Ramayan, Lakshman Unconscious-2 Hindi 4441
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
मेरे लछमन को बचा, शंकर गौरीनाथ!
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
1
राघव बोले बंधु को, खोलो नैन तिहार.
मुख से “राम” पुकार दो, लछमन! तुम इक बार.
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
2
संकट में हूँ मैं पड़ा, तू मत दम को तोड़.
तेरे बिन मैं क्या करूँ, मत जा मुझको छोड़.
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
3
सिया बिरह का एक था, अब ये दूजा क्लेस.
तेरे बिन मैं, हे सखे! कैसे जाऊँ देस.
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
4
मातु बंधु को क्या कहूँ, कहाँ है उनका लाल.
किस मुख से बतलाउँगा, “उसे ले गया काल”
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
5
शक्ति बाण से क्षत हुआ, तू है पड़ा अचेत.
बूटी लाने कपि गया, आया शैल समेत.
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.
6
संजीवन उपचार से, बचें तुम्हारे प्राण.
और न कछु मैं चाहुगा, हे शंकर भगवान!
हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.