Krishnayan, Krishna’s Flute, Hindi 2851
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
ना बजाओ, ना बजाओ, बांसुरी कान्हा.
मुरली धुन मनहारी, ना बजाओ.
1
चंदा सूरज थम जाते हैं, धरती थमती मोई.
बादल से निकली जल धारें, रुकती सुधबुध खोई.
ना बजाओ, ना बजाओ, ना बजाओ.
2
जीव जगत के प्राणी मोहे, राजा रंक भिखारी.
गोकुल वासी गोप गोपिका, मोहत शिशु नर नारी.
ना बजाओ, ना बजाओ, ना बजाओ.
3
कुंभकरन की निंदिया तोड़ी, मोड़ी शिव की समाधी.
मुनि जनन के मौन बिगाड़े, मीरा हुई दीवानी.
ना बजाओ, ना बजाओ, ना बजाओ.
4
देव-देवता ब्रह्म सनका, इन्द्रजगत के वासी.
आपा खो कर मगन धुनी में, सृष्टि चक्र क्रम नासी.
ना बजाओ, ना बजाओ, ना बजाओ.