Ramayan, Sita In Dandak Van-2, Hindi 4591
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
तुम चलो सामने, राम पिया! रे,
पीछे हम हैं संग तिहारे, पग पग चलूँ मैं, पंथ निहारे.
1
राहों में काँटे हैं बिखरे, पशु बेशुमार डोरे डारे,
धोखा पल छिन असुर जनन से,
डगमग हैं अब भाग हमारे.
तुम चलो सामने, राम पिया! रे,
पीछे हम हैं संग तिहारे, पग पग चलूँ मैं, पंथ निहारे.
2
चल कर जोजन साँझ सकारे, अवध नगर को पीछे छोरे,
आये पंचवटी के द्वारे, मनहर स्थान जो भान को हारे.
तुम चलो सामने, राम पिया! रे,
पीछे हम हैं संग तिहारे, पग पग चलूँ मैं, पंथ निहारे.
3
इस थल को आवास बनाएँ, वन तापोभूमि जाना जाए,
रामायण की नींव सजाएँ, जन हित का इतिहास रचाएँ.
तुम चलो सामने, राम पिया! रे,
पीछे हम हैं संग तिहारे, पग पग चलूँ मैं, पंथ निहारे.