Ramayan, Rama’s Story, 4461

Ramayan, Rama’s Story, 4461

Hindustani, Reed Organ, Tabla

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी. दोनों समुंदर दोनों सुहानी, दोनों बड़ी पुरानी. सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी. 1 दोनों ही नीति सिखलाती, दोनों ही प्रीति दिखलाती. एक मथुरा, एक अवध की, गंगा जमुना पानी. सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी. 2 बंधु लखन का प्रेम परम है, सुदामा मित्र अमर है. सीता दीन्ही त्याग निशानी, राधा प्रेम दीवानी. सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी. 3 एक में वीर कथाएँ बाँकी, एक में बाल-लीला की झाँकी. आदि वाल्मीकि व्यास की बानी, लावे आँख में पानी. सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी. 4 राम रखा हनुमत बलशाली, कृष्ण सखा अर्जुन धनुधारी. रावण कंसन दुर्योधन को, याद दिलाई नानी. सुनो जी राम कहानी, सुनो जी श्याम कहानी.