यह देश, कहा अब हमें
Pop
00:00 / 00:00
Lyrics
यह देश, कहा अब हमें
देश नजर आता है।
जहा किसान बेबस, और जवान
लाचार नजर आता है।
सोंचा था, अब नही
लुटने देंगे देश को।
पर यहाॅ, अपनों में हीं
लुटेरा नजर आता है।
किसी नें दिखाया था कभी
अखंड भारत का सपना।
पर हकीकत में आज
टुकडों मे नजर आता है।
ढुंढते थें हम कभीं
अनेकता में एकता।
पर आज सिर्फ
हिंदू-मुसलमान नजर आता है।
कडी मेहनत से हमने
जुटाई पुंजी पुंजी।
कोई तो रोके इन अय्यांशो को
हर कोई, भगोंडा नजर आता है।
पुजतें रहें हम जीन्हें
देंवताहों की तरह।
ऊनमें इन्सान तो छोडो
हैंवान नजर आता है।
याद है उनके जुमले
मीलेगी सबको नौकरी।
पर यहाॅ, हर कोई
बेरोजगार नजर आता है।
ना वो संभले उनसे
ना यह संभले।
अब तो खेंलों में जंग, औंर
जंगो में खेल, नजर आता है।
हर जगह है, हवस
और पैसों का बाजार।
यहां हर कोई, अमींरों का
शिंकार नजर आता है।
कहते थें हम कभी
भारत को सोने की चिडींया।
अब तो चिडींया जमींन पे, और
सोना आसमान में, नजर आता है।
लगा था हमें, की
रहेंगे सुकुन से।
पर यहा, चौकीदार भी
चोंर नजर आता है।
कौन कहता है, पाई थी
हमनें कभी आजादी।
देश, कल भीं गुलाम था, और
आज भीं गुलाम नजर आता है।