Ramayan, Shravan Kumar-1, 4531

Ramayan, Shravan Kumar-1, 4531

Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] लगा रे बाण श्रावण को, बचाओ पुत्र पावन को. लगा रे बाण श्रावण को, बचाओ पुत्र पावन को. 1 अंधी माता, पिता भी अंधे, ले कर कावड़ अपने कंधे. बूढ़े दोनों नीर के प्यासे, रख कर उनको नदी तीर पे. गया था, नीर लावन को. लगा रे बाण श्रावण को, बचाओ पुत्र पावन को. 2 रात अँधेरी, शाँत किनारा, बैठा तरु पर भूप दुखारा. शब्द सुना जब जल में नृप ने, तीर चलाया तुरंत उसने. न देखा, पुत्र भावन को. लगा रे बाण श्रावण को, बचाओ पुत्र पावन को. 3 मातु पिता ने, नृप को कोसा, अपशब्दों में दीन्हा दोसा. बोले, तू भी पुत्र बिरह में, प्राण तजेगा, विरह हृदय में. मिला रे! शाप राजन् को. लगा रे बाण श्रावण को, बचाओ पुत्र पावन को.