Ramayan, Sita-Janak ji Dialogue, 4681
Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
जाओ री सीते! प्रीतम के घर जाओ.
जाओ री सीते! प्रीतम के घर जाओ.
1
सास ससुर की सेवा करना, मातु-पिता सम नेहा धरना.
उफ् न कभी मुख लाओ.
जाओ री सीते! प्रीतम के घर जाओ.
2
साथ पति के निश-दिन रहना, साथ पति के सुख-दुख सहना.
राघव की होजाओ.
जाओ री सीते! प्रीतम के घर जाओ.
3
लछमन की तुम माता बहिना, भावज प्रेमल बन कर रहना.
सब पर नेह बहाओ.
जाओ री सीते! प्रीतम के घर जाओ.