Rana vidai
Nostalgia,Energetic,Soulful and Lively Atmosphere,Chill,Playful,Emotional,Future,Fast tempo,Relaxed,Danceable
00:00 / 00:00
Lyrics
ना गिला है , ना शिकवा है ना किसी से कोई रुसवाई है,
राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमजरा दे रहा आपको विदाई है
जीवन भर तुम याद रखना जो शिक्षा तुमने यहाँ पर पायी है....
सेवा समर्पण भाव सदा हो,
मानवता का ध्यान सदा हो
भारत के सभ्य नागरिक बनो तुम
माता पिता का नाम हो रोशन,यही एक अलख जगाई है
ना गिला है , ना शिकवा है ना किसी से कोई रुसवाई है,
राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमजरा दे रहा आपको विदाई है...
मानवता ही धर्म हो पहला
बाकी वादों से सदा दूर रहो
संस्कार मिले हैं जो विद्यालय से तुमको
वो समाज का दर्पण बने
आपके व्यवहार में ही छुपी विद्यालय की परछाई है
ना गिला है , ना शिकवा है ना किसी से कोई रुसवाई है,
राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमजरा दे रहा आपको विदाई है...
उज्जवल हो भविष्य आपका यही हमारा स्नेहाशीष है
जहाँ भी जाओ विद्या पाकर, लोग कहें कि बच्चा ये मनीष है
भले करो मजदूरी भी तो झलके कि पढ़ा लिखा कलम का ये सिपाही है
ना गिला है , ना शिकवा है ना किसी से कोई रुसवाई है,
राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमजरा दे रहा आपको विदाई है
बोर्ड परीक्षा पर आप सबको
हरीश राणा की तरफ से हार्दिक शुभकामना और बधाई है
आपके राणा सर का आशीर्वाद साथ रहेगा सदा
याद रखना मैंने जो भी नैतिकता तुमको सिखाई है
विदाई पर आपको सबको मेरी बधाई है
राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमजरा दे रहा आपको विदाई है