Ramayan, Lakshman Unconscious-2 Hindi 4441

Ramayan, Lakshman Unconscious-2 Hindi 4441

Hindustani, Reed Organ, Tabla

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] मेरे लछमन को बचा, शंकर गौरीनाथ! हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 1 राघव बोले बंधु को, खोलो नैन तिहार. मुख से “राम” पुकार दो, लछमन! तुम इक बार. हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 2 संकट में हूँ मैं पड़ा, तू मत दम को तोड़. तेरे बिन मैं क्या करूँ, मत जा मुझको छोड़. हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 3 सिया बिरह का एक था, अब ये दूजा क्लेस. तेरे बिन मैं, हे सखे! कैसे जाऊँ देस. हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 4 मातु बंधु को क्या कहूँ, कहाँ है उनका लाल. किस मुख से बतलाउँगा, “उसे ले गया काल” हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 5 शक्ति बाण से क्षत हुआ, तू है पड़ा अचेत. बूटी लाने कपि गया, आया शैल समेत. हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ. 6 संजीवन उपचार से, बचें तुम्हारे प्राण. और न कछु मैं चाहुगा, हे शंकर भगवान! हाथ जोड़ बिनती करूँ, बोले श्री रघुनाथ.