Ramayan, My Hanuman Chalisa, 4321

Ramayan, My Hanuman Chalisa, 4321

Hindustani, Sitar, Reed Organ, Tabla

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] सदा सहायक राम का, कर्म कुशल महावीर, राघव दूत महाबली, विद्युत वेग सुधीर. बाल्मिक-तुलसी की कृपा, जैसे गंगा नीर, पाप ताप सब भागते, खुलती है तकदीर. 1 जै हनुमान ज्ञान गुण सिंधु, जै कपीश करुणा के इंदु, 2 महावीर! तुम कपि बजरंगी, रामदास हरि परम उमंगी, 3 ऋष्यमूक गिरि तोर निबासा, पम्पा सुंदर सर के पासा, 4 शब्द वेध के निपुण विधाता, विघ्न विनाशक तुम सुख दाता, 5 उड़ कर आसमान का भानू, लील्यो लाल गगन फल जानूँ, 6 तुम ज्ञानी अति चातुर बानी, पवन पुत्र अनुपम तूफानी, 7 क्षण में उड़ कर सागर लाँघा, राम-नाम लिख सेतु बाँधा, 8 अस्त्र शास्त्र श्रुति के तुम ज्ञानी, सरल मधुरतम तुमरी बानी, 9 रावण की वाटिका उजाड़ी, अहिरावण की बाँह उखाड़ी, 10 ढूँढी तुमने सीता माई, राघव को शुभ खबर सुनाई, 11 रावन को तुम बोले “भाई! लौटा दे तू सीता माई” 12 अड़बंगा नहिँ तुमरी माना, पूँछ जराई वह दीवाना. 13 तुमने युद्ध बजाया डंका, फिर सोने की जारी लंका, 14 अपरंपारा तुमरी माया, जिसका पार न कोई पाया, 15 संजीवन का परबत लाये, शर से आहत लखन जियाये, 16 महा प्रतापी तुम, जगदीशा! ज्ञान सिंधु संपन्न कपीशा, 17 असुर निकंदन तुम सुर त्राता, धन्य अंजनी तुमरी माता, 18 काम राम के किए तमामा, जय जय कपिवर जय बलभीमा, 19 जै हनुमान राम के दासा, राम चरन तुमरा अधिबासा, 20 कपिवर तुमरी अमृत बाणी, राम-सिया को अति हर्षाणी, 21 राम-नाम रस भीनी काया, वक्ष फाड़ कर हरि दिखलाया, 22 फोड़ फोड़ माला के मोती, राम-नाम की ढूँढी ज्योति, 23 जो तुमरी लीला का ज्ञाता, किरपा राम-सिया की पाता, 24 जो हनुमान चलीसा गाता, भवसागर को पार लँघाता, 25 काम काज जिसको उलझाता, नाद नाम का तिन सुलझाता, 26 पी कर राम रसायन प्याला, नसीब जागे खुल कर ताला, 27 केसर-नंदन व्यंकट प्यारे! असुर निकंदन राम दुलारे! 28 मुष्किल काज धरम के जेते, आतुर तुम करने को तेते, 29 तुम हो धीरज बल के दाता, आशिष दीन्हा सीता माता, 30 सुग्रीव को नृप तुमने कीन्हा, विभिषण को तुम मंतर दीन्हा, 31 निश-दिन राघव की कर सेवा, खाते परम मधुर तुम मेवा, 32 आवन जावन विद्युत गति से, राम काज करि सुकृत मति से, 33 विघ्न कष्ट संकट की वेला, तुमरा भगत न रहे अकेला, 34 बिकट विषम जब विपदा आवे, तुमरे सुमिरण से कट जावे, 35 घटना घोर घटे जिस बेरी, प्रभु आने में लगे न देरी, 36 क्षण में विशाल गिरिवर जैसे, क्षण में सूक्षम अणु सम ऐसे, 37 जिसमें हनुमत भक्ति जागी, उसकी सब बिध पीड़ा भागी, 38 जिसके मुख हनुमान सुनामा, होय सिद्धि वह पूरण कामा, 39 जो नर निश-दिन तुमको सुमरे, उस पर प्रेम अपारे तुमरे, 40 जिसके मुख रट हनुमत लागी, स्वर्ग दुआरे वह बड़भागी, पवन तनय हनुमान जी, अंजनी सुत बलवान. कपिदल-पति प्रभु! आपको, बारंबार प्रणाम. आज्ञा दीजो हे प्रभो! खुले राम का द्वार. सफल करूँ संगीत ये, होवे मम उद्धार.