Shivaji, Bhagava Flag-5, Hindi 4901
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
रणवीर शिवाजी राजा ने, भगवा झंडा फहराया है.
यह लख कर भारत माता का, मन गौरव से भर आया है.
रणवीर शिवाजी राजा ने, भगवा झंडा फहराया है.
1
कितनी सदियों से भारत माँ, अवमानित होकर बैठी थी.
पर, आज उसे इक आशा का, शुभ किरण नजर में आया है.
रणवीर शिवाजी राजा ने, भगवा झंडा फहराया है.
2
वह नेता वीर मराठों का, जो सबको प्राण से प्यारा है.
जिन जन के खातिर लड़ता है, उनके मन का वो राया है.
रणवीर शिवाजी राजा ने, भगवा झंडा फहराया है.
3
भगवा ध्वज को गुरुवर कहके, उसने अभियान चलाया है.
सब देशभक्त जागृत करके, क्रांति का दीप जलाया है.
रणवीर शिवाजी राजा ने, भगवा झंडा फहराया है.