Ramayan, Nishad Kevat, 4371
Hindustani, Sitar, Reed Organ, Tabla,Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया,
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया.
1
प्रभु निकले हैं पुण्य करम को, पूरण करने क्षात्र धरम को,
छूते हरि के चरणन जल को, शाँत हो गई गंगा मैया.
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया.
2
आज सरित् के भाग्य हैं जागे, चरण प्रभु के जल को लागे,
स्वागत करने खड़े हैं आगे, नारद शंकर कृष्ण कन्हैया.
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया.
3
सुविमल नीला गंगा जल है, विशाल शुचि शीतल निर्मल है,
बीच धार में चली है नैया, देख के मनवा नाचे थैया.
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया.
4
जल पर फूल हैं लाल कमल के, रवि चमकाए रंग सलिल के,
जल में मछली नक्र कछुए, बहुत बड़े हैं, दैया दैया.
नैया ठीक चलाना भैया, नाव में तेरी, राम रमैया.