Ramayan, Sita Abducted-2, Hindi 4571

Ramayan, Sita Abducted-2, Hindi 4571

Hindustani, Reed Organ, Tabla

00:00 / 00:00

Your friends are using AiMusic.la to generate music, listen to it! You can also generate your own music!

Lyrics

[Intro] चंद्र मुखी मनमोहिनी, वैदेही अभिराम. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम. 1 शुभ वदना शुचि श्यामला, सीता मंगल नाम. चारु चरित प्रिय दर्शिनी, गयी कहाँ तज धाम. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम. 2 तुझे पुकारूँ मैथिली, उत्तर दे इक बार. संग मेरे रहती सदा, गयी कहाँ इस बार. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम. 3 मन को मेरे, हे प्रिये! देकर दारुण दाह. नीतिनिपुण अनुगामिनी, गयी आज किस राह. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम. 4 पतिव्रता सहचारिणी, आई तज अनुराग. पति परमेश्वर धारिणी, गयी कहाँ पति त्याग. कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.