Ramayan, Rama’s anointment-1, 4431
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
आज, राम को तिलक लगेगा, सखी! आनंद आनंद होगा.
आज, राम को तिलक लगेगा, सखी! आनंद आनंद होगा.
1
सीता हमरी रानी बनेगी, सुंदर भूषण रंग सजेगी.
आज, राम-का-राज बसेगा, सखी! मंगल साज बजेगा.
आज, राम को तिलक लगेगा, सखी! आनंद आनंद होगा.
2
सबने शोभित वसन हैं डारे, जन पद सत् जन आन पधारे.
आज, ऋषि-मुनि मंत्र उचारे, सखी! कीर्तन गान सजेगा.
आज, राम को तिलक लगेगा, सखी! आनंद आनंद होगा.
3
सप्त नदी जल सिंचन होगा, कोई न पुर में अकिंचन होगा.
आज, स्वर्ग बिराजा होगा, सखी! राघव राज करेगा.
आज, राम को तिलक लगेगा, सखी! आनंद आनंद होगा.