Ramayan, Ram-Ravan Yuddha-1, 4471
Hindustani, Sitar, Reed Organ, Tabla,Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
शर मेरे आज क्यों नाकाम हैं.
क्या ये माजरा, किसका ये काम है.
मरा नहीं वो नौ बाणों से, किस माया का परिणाम है.
1
एक बाण में मरी ताड़का, एक बाण में बाली.
एक बाण में गया सुबाहु, मारिच की जान निकाली.
बाण मेरे क्यों, जात हैं खाली. आज ये, कैसी इम्तहान है.
शर मेरे आज क्यों नाकाम हैं.
क्या ये माजरा, किसका ये काम है.
2
धनुर्वेद है पाया मैंने, विद्या सोलह जानी.
शस्त्र कला सब सीखी मैंने, शास्त्र गहनता देखी.
बाण मेरे क्यों, जात हैं खाली. आज ये, कैसा अज्ञान है.
शर मेरे आज क्यों नाकाम हैं.
क्या ये माजरा, किसका ये काम है.
3
शिव सायक मेरे तरकश में, इन्द्र धनुष बस मेरे.
एक कटे सिर दूजा आवे, तंतर काम न आवे.
बाण मेरे क्यों, जात हैं खाली. आज ये, उलझन महान है.
शर मेरे आज क्यों नाकाम हैं.
क्या ये माजरा, किसका ये काम है.
4
नारद आये, विभीषण बन कर.
कहा उदर में, मारो तुम शर.
बाण तेरा ये, जाय न खाली. आज ये, गूढ़ ज्ञान है.
शर मेरे आज क्यों नाकाम हैं.
क्या ये माजरा, किसका ये काम है.