Ramayan, Sita Abducted-2, Hindi 4571
Hindustani, Reed Organ, Tabla
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
चंद्र मुखी मनमोहिनी, वैदेही अभिराम.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.
1
शुभ वदना शुचि श्यामला, सीता मंगल नाम.
चारु चरित प्रिय दर्शिनी, गयी कहाँ तज धाम.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.
2
तुझे पुकारूँ मैथिली, उत्तर दे इक बार.
संग मेरे रहती सदा, गयी कहाँ इस बार.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.
3
मन को मेरे, हे प्रिये! देकर दारुण दाह.
नीतिनिपुण अनुगामिनी, गयी आज किस राह.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.
4
पतिव्रता सहचारिणी, आई तज अनुराग.
पति परमेश्वर धारिणी, गयी कहाँ पति त्याग.
कमल लोचना जानकी, गयी कहाँ तज राम.