Ramayan, Veer Jatayu-3, Hindi 4721
Hindustani, Reed Organ, Tabla, Slow
00:00 / 00:00
Lyrics
[Intro]
चला जटायु स्वर्ग में, चढ़ आकाश तरंग.
पड़ा राम की गोद में, रुधिर लिप्त सब अंग.
चला जटायु स्वर्ग में, चढ़ आकाश तरंग.
1
राघव उसको गोद लिटाया, उसे सराहा, गले लगाया.
जटायु अपना शीश झुकाया, और सिया का हाल बताया.
अमर जटायु विहंग.
चला जटायु स्वर्ग में, चढ़ आकाश तरंग.
2
बोले राघव अवध बिहारी, जटायु मेरा अति उपकारी.
मेरे कारण तन है त्यागा, कटा मगर ये वीर न भागा.
धैर्य न कीन्हा भंग.
चला जटायु स्वर्ग में, चढ़ आकाश तरंग.
3
लड़ा जटायु वीर ये ऐसे, क्षत्रिय मरता रण में जैसे.
हाथ जोड़ लखन रघुराई, दीन्हे उसको बहुत बधाई.
श्रीधर उसके संग.
चला जटायु स्वर्ग में, चढ़ आकाश तरंग.